खोज -टू प्रतियोगी परीक्षा 22 को
सरमथुरा| महाकालेश्वर साइंस अकादमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षा खोज- टू का आयोजन 22 अप्रैल को किया जा रहा है। परीक्षा की तैयारियां अकादमी ने शुरू कर दी है। अकादमी द्वारा मंगलवार को पोस्टर का विमोचन विजय लक्ष्मी शिक्षा सदन में किया गया। परीक्षा में सरकारी व निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्र व छात्रा भाग ले सकते हैं।