पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गलत हरकत करने वाले संस्था प्रधान को जेल भेजा, छात्राओं के बयान दर्ज

गलत हरकत करने वाले संस्था प्रधान को जेल भेजा, छात्राओं के बयान दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनवाड़ कस्बे के निजी सीनियर सैकंडरी स्कूल में छात्रा से गलत हरकत करने के आरोप गिरफ्तार संस्था प्रधान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

वहीं डीईओ सुरेंद्रसिंह के निर्देश पर टीम पनवाड़ स्कूल पहुंची और छात्राओं के बयान लिए। थानाधिकारी महेन्द्र मारू ने बताया कि निजी स्कूल में बुधवार को अपने जन्मदिन पर स्कूल में ट्रॉफी बांटकर खुशी बना रही छात्रा को संस्था प्रधान सत्यनारायण नागर ने कार्यालय में बुलाकर उससे गलत हरकत की। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छात्रा के झालावाड़ कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए। इसके बाद आरोपी संस्था प्रधान नागर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...