पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • डूब क्षेत्र के किसानों ने मांगा मुआवजा, प्रदर्शन

डूब क्षेत्र के किसानों ने मांगा मुआवजा, प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर. परवन बांध डूब क्षेत्र मुआवजा को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन।

खानपुर। अकावद वृहत सिंचाई परियोजना के अंतर्गत अकावद के डूब क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद किसानों की भूमि अवाप्ति के बाद मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को अधिकारी से राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अकावद खुर्द डूब क्षेत्र के किसान सीताराम, धनराज, नंदलाल, रूपसिंह, दीनदयाल राठौर, मोहन सिंह की अगुवाई में किसानों ने परवन सिंचाई परियोजना अधिकारी एसएस मित्तल के सामने शुक्रवार को मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...