पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगधार। हजरत सैय्यद शहजाद रहमतुल्लाह अलैह मल्हारगंज पर उर्स का समापन शुक्रवार को कुल की रस्म के साथ हुआ। उर्स में चौमहला, चिश्तीपुरा, डग, सीतामऊ, मंदसौर, शामगढ सहित दूर दराज के क्षेत्रों से अकीदतमंद आते हैं। गुरुवार रात ईशा की नमाज के बाद महफिले कव्वाली शुरू हुई। रातभर अकीदतमंद जमे रहे। मुम्बई के कव्वाल मुज्तबा अजीज नाजा और झांसी के जफर अली फतेह अली ने एक से बढकर एक कलाम पेश किए। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक मल्हारगंज दरगाह पर उर्स में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। कार्यक्रम में संरक्षक राजेश जैन,सदर शराफ़त अली, ओम निगम, प्रीतम पंवार, मोहम्मद भाई, शराफ़त, मोहम्मद, पीरू खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते हैं।

कालेशाह वली के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
खानपुर। शेरगढ स्थित हजरत कालेशाह वली रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर शुरू हुए उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े। यहां दूर दराज से मस्त मलंग आए हुए हैं। शुक्रवार को उर्स के दूसरे दिन अकीदमंदों ने चादर पेश की। दरगाह गद्दीनशीन इनाम अलिशा की सरपरस्ती में उर्स हो रहा है। यहां मशहूर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। गुरुवार रात ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ हुई।

खबरें और भी हैं...