प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कलशयात्रा निकाली
अकलेरा। गुरु माखनदास महाराज की तपोस्थली जोगमंडी में ध्वज रोपाई व कलश यात्रा के साथ काशी विश्वनाथ शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। कलश यात्रा राधा-रमण मन्दिर सरड़ा से 12 ढोलों की झंकार के साथ शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए जोगमंडी स्थित मंदिर पंहुची। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। सरड़ा सरपंच शिवदयाल पारेता व जोगमंडी सेवा समिति अध्यक्ष गोवर्धन लाल तंवर मुंशी ने बताया कि शनिवार से आचार्य डॉ रामाधार शर्मा द्वारा संगीतमय शिवमहापुराण व कानपुर के पंडित आलोक मिश्रा द्वारा 20 अप्रेल तक प्रतिदिन रामकथा का वाचन किया जाएगा।