पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ईंट भट‌्टा क्षेत्र के श्रमिक वर्ग को दी कानूनी जानकारियां

ईंट भट‌्टा क्षेत्र के श्रमिक वर्ग को दी कानूनी जानकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाल्सा, राल्सा एक्शन प्लान 18-19 के तहत तालुका विधिक सेवा समिति अकलेरा मुख्यालय पर ईंट भट्टा क्षेत्र में विधिक जागरूकता टीम के सदस्य रविशंकर विजय एवं दिनेश कुमार पारेता ने कमजोर, पिछड़े एवं श्रमिक वर्ग के महिला-पुरुषों को विधिक एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

सचिव विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि टीम ने उपस्थित जनों को प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजना सहित निशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम संबंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी व पर्चे दिए।

चौमहला. तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला अध्यक्ष मोहम्मद आजम खान के निर्देशानुसार झुग्गी-झोपडिय़ों वाले स्थान पर शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पेनल अधिवक्ता राम चन्द्र सिंह झाला, योगेंद्र सिंह झाला व पीएलवी दिनेश राठौर ने ग्रामीण को नागरिकों के अधिकार एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर उनके साथ पेनल अधिवक्ता अजहर अली, पीएलवी बसंत कुंवर, धापू बाई आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...