मौसम खराब... फिर भी व्यापािरयों से खाली नहीं कराए कवर्ड शेड
खानपुर. मंडी यार्ड शेड पर व्यापारियों की भरी जिंस।
भास्कर न्यूज | खानपुर
सरकारी कांटे पर गेहूं की तुलाई के दौरान आ रही परेशानियों को लेकर शुक्रवार को किसानों ने कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में मंडी प्रशासन को अवगत कराया। इस पर मंडी प्रशासन व एसडीएम डॉ. भास्कर विश्नोई ने खरीद केंद्र का दौरा कर नेफेड अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डूंडा निवासी किसान छीतरलाल शृंगी, फदानिया निवासी महेंद्र मीणा, रामराज नागर ने बताया कि बुधवार शाम को सरकारी कांटे पर गेहूं तुलाई को लेकर यार्ड में लहसुन व्यापारियों द्वारा जिंसों के ढेर को लेकर मना कर दी गई। जिससे किसानों को भटकना पड़ा। यहां एक ही सरकारी कांटा होने से लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों को केंद्र पर बैठने व पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी आ रही है। क्रय विक्रय सहकारी समिति महाप्रबंधक राजेश कुमार मीणा के खानपुर पहुंचने पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवलाल मीणा की अगुवाई में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं को अवगत कराते हुए सुधार की मांग की। केंद्र पर चना, सरसों, गेहूं की तुलाई के बाद मशीन द्वारा पैकिंग गेहूं की तुलाई को लेकर कांटों की संख्या बढाने, तौल के दौरान किसानों से प्रत्येक कट्टे में 200 ग्राम अधिक तौल को लेकर अवगत कराया। मंडी प्रशासक व एसडीएम डॉ. भास्कर विश्नोई ने मंडी यार्ड की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मंडी यार्ड पर व्यापारियों का कब्जा
कृषि उपज मंडी पर बने यार्डों पर व्यापारियों द्वारा जिंस भर देने से मजबूरी में किसानों को खुले में ढेर करने पड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि कृषि उपज मंडी में बने नए यार्ड पर सरकारी कांटे पर गेहूं तुलाई को लेकर लहसुन व्यापारियों द्वारा मना कर दी गई है।
मंडी प्रशासन से शिकायत