बैठक में अंबेडकर जयंती समारोह पर चर्चा
उदयपुरवाटी | डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए थाने में सीएलजी की बैठक हुई। एसडीएम शिवपाल जाट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंबेडकर जयंती समारोह मनाने, रक्तदान शिविर लगाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। सीआई रामेश्वरलाल बगड़िया ने कहा कि शहर व ग्रामीण इलाके में आयोजित समारोह के दौरान किसी प्रकार का हुड़दंग आदि नहीं होना चाहिए। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, मुकेश बागड़ी, संदीप जीनगर, पवन सैनी, राजेंद्र ढेनवाल, संपत भूपेश आदि मौजूद थे।