जलियावाला कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
उदयपुरवाटी | एनएसयूआई के प्रदेश कमेटी सदस्य दिनेश औलखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जलियावाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई अध्यक्ष श्यामलाल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष अमित सैनी, प्रदेश कमेटी सदस्य कमलेश डांडिया, तहसील सचिव रोशन जांगिड़, माहिर खान, आबिद कच्छावा, विकास सैनी आदि मौजूद थे। वहीं जम्मू कश्मीर में दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका आसिफा को भी श्रद्धांजलि दी गई।