खेतड़ी नगर में 42 बच्चों व 48 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित नारायणी माता मंदिर में सैन समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में सैन महाराज की 718वीं जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राधाराम जारीवाल थे। विशिष्ट अतिथि गोठड़ा के बबलू अवाना, उप प्रधान अमरसिंह गुर्जर, चौधरी बलजीतसिंह, रामगोपाल सैन आदि थे। अध्यक्षता देशराज भट्टी ने की। विनोदकुमार सैन एवं माया देवी की मुख्य यजमानी में पंडित सुमन तिवाड़ी ने सुबह हवन करवाया। सैन महाराज की झांकी एवं मंगल कलश यात्रा को गोठड़ा सरपंच ममता अवाना ने रवाना किया।
समाज के प्रतिभावान 42 बच्चों व 48 वरिष्ठ नागरिकों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष महेंद्र पणिहार ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष घनश्याम सैन ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान ओमप्रकाश चौहान, संदीप सैन, सुशील सैन, लालचंद सैन, श्रवण कुमार, भवानी शंकर, महेश कुमार सैन, रमेश, पप्पन सैन, नरेश कुमार, रामौतार सातड़िया, मुरारीलाल तातीजा, कैलाश हरड़िया, कृष्णकुमार खरकड़ा आदि मौजूद थे।
उदयपुरवाटी | सैन समाज की सैन मंदिर में चेयरमैन पुष्पा सैनी की अध्यक्षता में सभा हुई। मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि सरकारी भूमि मिलने पर वे सैन समाज के लिए भवन बनाकर देंगे। जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने सैन मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर पार्षद रोहिताश्व सैन, सुरेशकुमार सैन, प्रभातीलाल सैन, सत्यनारायण परशुरामपुरा, सुनील कुमार, अनिलकुमार, कैलाशचंद्र, सुरेंद्र कुमार, गोरूराम, हीरालाल, प्रदीप नाहरवाड़ी आदि मौजूद थे।
खेतड़ी | सैन मंदिर में सैन सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमरावसिंह कुमावत ने कहा कि सैन समाज का सामुदायिक भवन बनवा दिया जाएगा। मंदिर के भवन का मुख्यद्वार भी बनवाया जाएगा। सैन समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा ने अध्यक्षता की। पंचायत समिति सदस्य आनंद कुमार, मालीराम नापित, रामसिंह सैन, ताराचंद, उमरावसिंह सैन, सुरेश बनभैरू, राधेश्याम सैन, श्रीचंद सैन, जगदीशप्रसाद सैन, कबूलचंद सैन डॉ. दुर्गाप्रसाद सैन, पार्षद नरेश शास्त्री, सजन सैन व पवन कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाआें काे प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सैन ने किया। समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने हवन में पूर्णाहुति दी।
सुलताना (चिड़ावा) | गांव के मैन मार्केट स्थित मंदिर में सैन जयंती मनाई गई। शुक्रवार सुबह पूजा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें संगठन के अध्यक्ष शंकरलाल सैन, मूलचंद, संतोष, सुंदरलाल, अशोक, राजकुमार, शंभुदयाल, मोहनलाल सहित समाज के अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पहले गुरुवार रात जागरण भी हुआ।
खेतड़ीनगर
उदयपुरवाटी