पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिराना | सोशल मीडिया से विभिन्न समाजों के बीच बढ़ रही दूरी को दूर करने के लिए अटल सेवा केंद्र चिराना पर अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सीएलजी की बैठक में इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। करीब एक माह से सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने जैसी हरकतें हो रही थी। ग्रामीणों ने पांच-सात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी। नवलगढ़ तहसीलदार योगेश देवल, डीएसपी प्रभातीलाल, उदयपुरवाटी सीआई रामेश्वरलाल बगड़िया आदि ने टिप्पणी करने वाले लोगों को आगे से ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया। ग्रामीणों ने चिराना में चोरी की वारदातें रुकवाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सरपंच सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व सरपंच द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, उप सरपंच राजेंद्रसिंह, प्रभातीलाल सैनी, वार्ड पंच मोहम्मद इकबाल, सोहनलाल कल्याण, मनोज कल्याण, अंकित बोहरा, करणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...