पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खेतड़ी नगर में सिख समुदाय ने मनाई बैसाखी, गुरुद्वारे में कीर्तन किए

खेतड़ी नगर में सिख समुदाय ने मनाई बैसाखी, गुरुद्वारे में कीर्तन किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी नगर | केसीसी के गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा में सिख समाज ने खालसा पंथ का स्थापना दिवस बैसाखी पर्व के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक आरके शाह थे। विशिष्ट अतिथि वीके सिंघल, जीडी गुप्ता, डीआर मेहता, जेसी अग्रवाल, चौधरी बलजीतसिंह थे। नारनौल से आए रागी जत्था दल ने सुबह सुखमणी साहिब का पाठ व कीर्तन किया। सिख समाज के लोगों ने शबद- कीर्तन और लंगर का आयोजन किया। इस मौके पर पीपी सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, तरनजीत सिंह, बलवंतसिंह, इंद्रसिंह, मलकित सिंह, प्रमोद कुमार, डाॅ. संजय सैनी, केआर बैरवा, रमेश मेहता, संतोख सिंह आदि ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...