रोडवेज बस फिर से शुरू करने की मांग
कपासन तहसील के ग्रामीणों ने कांकरोली से कपासन होकर बांसवाड़ा जाने वाली बस को वापस शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों रामेश्वर जटिया, उदयलाल गर्ग, सुरेशचंद्र, विजय, जीतू जटिया,सुरेशचंद्र, रामेश्वर दास, लक्ष्मणदास, रतन, सुरेश, माधवलाल बुनकर सहित उचनार , तेजा खेड़ा, नाथी खेड़ा, गुमानपुरा, रोलिया गांव के लोगों ने बताया कि कांकरोली से कपासन होकर वाया उचनारकलां होते हुए सांवलियाजी व प्रतापगढ़, बांसवाड़ा जाने वाली रोडवेज बस को बिना किसी कारण के बंद कर देने से आने जाने वाले यात्रियों एवं इस क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर पूर्व में एक ही बस चलती थीं जिसे भी बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने अविलंब इस मार्ग पर सुचारू बस सेवा शुरू करने की मांग की है।