माता-पिता की सेवा का महत्व बताया
चित्तौड़गढ़ | वरिष्ठ नागरिक मंच शाखा चंदेरिया की संगोष्ठी सर्वोदय साधना आश्रम के मुनि जिन विजय निवास भवन में जिलाध्यक्ष नवरतन पटवारी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि आचार्य नानेश नगर दांता कपासन के समीक्षण ध्यान केंद्र संचालक मदनलाल चंडालिया व कवि पंडित नंदकिशोर निर्झर थे। विशिष्ट अतिथि दांता ध्यान केंद्र के प्रशिक्षक मनीष राज मीणा व प्रशिक्षिका सावित्री सोनी थीं। शिक्षाविद गणेशलाल लक्षकार ने माता-पिता की सेवा का महत्व बताया। शाखा उपाध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय ने स्वागत किया। पंडित नंदकिशोर निर्झर ने कविता, बालूराम बुनकर ने सतगुरु की महिमा सुनाई। सचिव बद्रीलाल स्वर्णकार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आखातीज पर बालविवाह नहीं होने देने का संकल्प दिलाया। फतहलाल मंडोवरा, मनोहरलाल जायसवाल, कचरूमल प्रजापत, जीतमल छीपा, हरिशंकर शुक्ला, चतरसिंह सेठिया, जगदीशचंद्र सोमानी, औकारलाल दाधीच, सोलाराम मौजूद थे।