धीरवास बड़ा में 20 लाख से बनेगा पशु अस्पताल
कस्बे में 20 लाख रुपए की लागत से बन रहे नए राजकीय पशु अस्पताल कि आधारशिला शनिवार को रखी गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया के सानिध्य में पं. ने मंत्रोचारण करवाकर पूजा करवाई। बाद में आधारशिला रखी गई। पूनिया ने कहा कि गांव के वर्षों पुराने जर्जर भवन को नया बनाने की मांग ग्रामीणों की पूरी हो गई है। अब नए अस्पताल भवन बनने से कई अन्य सुविधाएं भी अच्छे से मिलेगी। इस मौके पर वीरबहादुर सिंह राठौड़, भंवरलाल दादरवाल, धूप सिंह, महावीर भांभू, प्रशासनिक मेडिकल अधिकारी चंद्राराम, इंद्राज दुगावा, जयसिंह तेतरवाल, अशोक खेरवा, रामलाल फौजी, दीपचंद खालिया, शीशराम मेघवाल, शंकरलाल मेघवाल, मुकेश स्वामी, हितेंद्र पंवार, नौरंगलाल खालिया, धनपत सहारण, रमेश पिलानिया, पृथ्वी पिलानिया, मुंशीराम पिलानिया, कृष्ण भांभू, डाॅ. विकाय जांगिड़, रमेश पुजारी, छोटूराम छींपा मौजूद थे।
साहवा. भवन की आधारशिला रखते अतिथि।