कुकिंग व डांस को लेकर लगा शिविर, 50 महिलाएं लाभान्वित
सुजानगढ़. समर कैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागी।
सुजानगढ़ | अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से 15 दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को हुआ। शिविर में कुकिंग, डांस, सेल्स मेकअप, योगा, पर्सनल डवलपमेंट आदि क्लासों मेें प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 50 लड़कियां व महिलाएं लाभान्वित हुई। समापन समारोह पर अध्यक्ष सपना बगडिय़ा ने प्रशिक्षण देने वाली कोमल जगवानी, सुनीता रावतानी, स्वाती शर्मा, निमिशा खेतान का आभार व्यक्त किया। महामंत्री सुनीता मितल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभा का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता मंगलूनिया, अनू तोदी, निलिमा, ज्योति, निशा, ऋतु गाड़ोदिया, सुमन ने सहयोग दिया। संचालन प्रियंका गोयनका व सुनीता तोदी ने किया।