पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कथा के समापन पर 500 लोगों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूलचंद मालू की पुण्यतिथि के उपलक्ष में हुई भागवत कथा के शुक्रवार को समापन के बाद शाम को कुबेर हाऊस में सम्मान समारोह हुआ। विधायक पं. भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सभी समाजसेवी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजिया देवी मालू ने कहा कि भागवत कथा को भव्य बनाने में सभी का अतुलनीय सहयोग रहा।

कथा में आयोजन समिति, पुलिस विभाग, स्काउट गाईड, तेरापंथी महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल व विभिन्न संस्थाओं और नगरवासियों द्वारा सहयोग प्रदान करने वालों का सम्मान किया। विधायक पं. शर्मा ने कहा कि मूलचंद मालू सभी से स्नेह रखते थे, इसी का नतीजा है कि इस तरह का आयोजन हो पाया। नपा अध्यक्ष सुषमा पींचा ने कहा कि उनके नाम से गांधी विद्या मंदिर से घंटाघर तक के मार्ग का नाम दानवीर सेठ मूलचंद मालू मार्ग रखने का प्रस्ताव नगर पालिका बैठक में रखा जाएगा। समारोह को सालासर के हंसराज पुजारी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष माणकचंद भाटी, पूर्व विधायक अशोक पींचा ने भी संबोधित किया। इस दौरान आसपास के बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान, मालू की हाथ से बनाई तस्वीर भेंट

समारोह में भागवत कथा के दौरान यातायात व्यवस्था मेें हंसराज सिद्ध, जितेंद्रसिंह राजवी को चांदी की ध्वज, मोमेंटो और भागवत की पुस्तक भेंट कर मालू परिवार ने सम्मानित किया। ट्रेफिक पुलिस के हैड कांस्टेबल संतोष, सीआई अनिल विश्नोई, एएसआई विजेंद्र शर्मा, भोजन व्यवस्था के पन्नालाल डागा, नोपचंद बर्मेचा, राजेंद्र चिंडालिया, आवास व्यवस्था के जयचंद शर्मा, नेमचंद पंवार सहित अनेक व्यवस्था समितियों के करीब 500 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सालासर पुजारी द्वारा विजियादेवी मालू का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। जयपुर के स्वर्णकार कलाकार द्वारा हाथ से बनाई मूलचंद मालु की तस्वीर परिवार को भेंट की गई।

सरदारशहर. मूलचंद मालू की तस्वीर भेंट करते कलाकार।

दूधवा. झांकी देखने उमड़े लोग।

चारदीवारी के लिए 10 लाख की घोषणा

सांडवा. ग्राम पंचायत बाढ़सर में चल रही श्रीराम कथा में प्रधान संतोष मेघवाल व सुजानगढ़ के पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा ने शिरकत की। पूर्व प्रधान गोदारा ने भी श्रीराम कथा में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरुक भी किया। प्रधान मेघवाल ने गोशाला की चारदीवारी के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कथा वाचक मुरलीधर व्यास ने सभी को श्रीराम कथा में दुपट्टा ओढ़कर व श्रीराम की प्रतिमा देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कृष्ण-रूकमणी विवाह की झांकी सजाई

दूधवाखारा. शहीद सुमेरसिंह पार्क में भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण-रूकमणी विवाह की झांकी सजाई गई। कथा में ओम महाराज ने श्रीकृष्ण-राधा प्रसंग की विशद व्याख्या की। उन्होंने गाय की सेवा को वर्तमान में जरूरी बताया। कथा का रविवार को समापन होगा । इस अवसर पर सरपंच महावीरसिंह, नरेंद्रसिंह, धर्मपालसिंह, महेंद्रसिंह, देवीदत गौड़ और अन्य बहुत से लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...