बीकानेर स्टेशन पर रो रही महिला को परिजनों से मिलवाया
विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीकानेर स्टेशन पर रो रही कांधराण की महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। विहिप के प्रखंड मंत्री प्रवीण सरदारपुरा ने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या तीन के कार्यकर्ता प्रमोद सैनी ने बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर देखा कि एक महिला छोटे बच्चे को गोद में लेकर रो रही थी। रोने का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि वह राजगढ़ तहसील के गांव कांधराण की बहू है। महिला ने खुद का नाम सुशीला देवी और पति का नाम सुरेंद्र धानक बताया। महिला ने बताया कि वह राजगढ़ से हनुमानगढ़ अपनी बहन के पास मिलने के लिए गई थी। वापस आते समय उसकी बहन ने उसे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से राजगढ़ वाली ट्रेन के भरोसे दूसरी ट्रेन में बैठा दिया। प्रमोद ने तुरंत बजरंग दल नगर सह संयोजक अनिरूद्ध राठौड़ व प्रखंड मंत्री प्रवीण को उक्त महिला के बारे में सूचना दी। कार्यकर्ताओं ने महिला के देवर बलवान से उसकी फोन पर बात करवाई।