धरने पर किसानों से वार्ता, क्लेम दिलवाने का भरोसा दिलाया
सादुलपुर | अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की ओर से विगत दो वर्षों से बकाया बीमा क्लेम को लेकर दिए जा रहे धरने के तहत शनिवार को एसडीएम कार्यालय में किसानसभा प्रतिनिधि मंडल, बैंक व बीमा अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानसभा के निर्मल प्रजापत, उमराव सिंह, रामसिंह, माईचंद बागोरिया, भगतसिंह, बनवारीलाल बेनीवाल, जगतसिंह, होशियार सिंह पूनिया, हरिराम, मोहनलाल शर्मा, होशियारसिंह तथा बैंक व बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।