पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि राजगढ़-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 ए का शिलान्यास कुछ दिनों बाद ही होने वाला है और शिलान्यास होने के बाद वे एक बार फिर घोड़ी पर बैठेंगे, ताकि भ्रांतियां फैलाने वाले लोगों की बोलती बंद हो सके। वे शनिवार दोपहर में पालिका की ओर से हुए समारोह में करीब साढ़े 13 करोड़ की लागत से बनने वाले बस स्टैंड, टाऊन हॉल, स्टेडियम, अंबेडकर भवन, आधुनिक शौचालय के शिलान्यास व फायर ब्रिगेड के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। सांसद ने कहा कि पिलानी रोड के आरयूबी व राजगढ़-पिलानी हाईवे 709 ए को लेकर खूब भ्रांतियां फैलाई गई और झूठ बोला गया। सांसद ने कहा कि यमुना समझौते के तहत चूरू, झुंझुनूं व सीकर को पानी मिलेगा। यह पानी 270 किमी दूर से पाइप लाइनों के जरिए पहुंचेगा। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि राजगढ़ की पहली नगरपालिका है, जिसने शहर के विकास को नया आयाम दिया है। समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन कमला कस्वा ने बताया कि सरकार ने राजकीय कॉलेज के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। पालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया ने राजेंद्र उर्सुला जोशी का टाऊन हॉल के निर्माण में 36 प्रतिशत राशि का सहयोग करने पर आभार जताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, कुंदनमल बाबल, डॉ. प्रेमवीर गोदारा, जिप सदस्य कुलदीप पूनिया, भाजपा देहात अध्यक्ष सत्यवीर पूनिया, नगर अध्यक्ष छबीलचंद बैरासरिया आदि ने भी विचार रखे। एसडीएम सुभाष कुमार, एएसपी राजेंद्र मीणा, पूर्व चेयरमैन जयभगवान सैनी, जिप सदस्य धर्मेंद्र बुडानिया, अब्दुल मजीद, रामसिंह पूनिया, एक्सईएन महेंद्रसिंह झाझड़िया, मीणा महासभा के अध्यक्ष राजकुमार मीणा विशिष्ट अतिथि थे। संचालन देवदास स्वामी ने किया। चेयरमैन कमला कस्वां का चुन्नड़ी औढ़ाकर सम्मान किया गया।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास : कार्यक्रम में 464.53 लाख की लागत से बनने वाले बस स्टैंड, 701.50 लाख की लागत से बनने वाले राजेंद्र उर्सुला जोशी ऑडिटोरियम व टाऊन हॉल, 48 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन, 79 लाख की लागत से स्टेडियम व 30 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक शौचालय का शिलान्यास किया, वहीं 24.30 लाख की लागत से बने फायर ब्रिगेड़ स्टेशन का उद्घाटन किया।

सादुलपुर में राजकीय कॉलेज के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत, फायर ब्रिगेड का उद्घाटन हुआ

सादुलपुर. बस स्टैंड के शिलान्यास समारोह का शुभारंभ करते सांसद व अन्य।

खबरें और भी हैं...