पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तारानगर,बीदासर व सुजानगढ़ में बनेगा अंबेडकर भवन

तारानगर,बीदासर व सुजानगढ़ में बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़. नगरपरिषद द्वारा अंबेडकर भवन के भूमि पूजन समारोह में अतिथि।

भास्कर न्यूज | सुजानगढ़

दुलियां बास स्थित बिड़दादासजी की बगीची के सामने शनिवार को नगरपरिषद की ओर से अंबेडकर भवन के लिए भूमि का पूजन समारोह हुआ। भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 68 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। इस दौरान विधायक खेमाराम मेघवाल, एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया, महंत सांवरदास महाराज, सभापति सिकंदर अली खिलजी, उपसभापति बाबूलाल कुलदीप, पार्षद विष्णुदत त्रिवेदी, सुशीला, बुद्धिप्रकाश सोनी, प्रहलाद जाखड़, उषा बगड़ा, श्रीराम भामा, वैद्य भंवरलाल शर्मा, धर्मसिंह मीना, आयुक्त मघराज डूडी, एईएन दिलीपसिंह, विजय चौहान, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्यक्रम किया। संचालन घनश्याम नाथ कच्छावा ने किया।

तारानगर में 48 लाख से बनेगा भवन

तारानगर | कस्बे के वार्ड 1 में राज्य सरकार की ओर से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार को हुआ। विधायक जयनारायण पूनिया, भाजपा के राकेश जांगिड़, मो. अयुब पटवा, किशन राठौड़ ने पूजन करवाकर आधारशिला रखवाई। पालिका ईओ दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बनने वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन पर 48 लाख रुपए खर्च होंगे। इस मौके पर मो. तैयब, लेखराम, देवीदत्त वर्मा, राजेंद्र जोईया, जमरदीन तैली, सुशील सरावगी, गुलाब सोलंकी, मोहनलाल मेघवाल, प्रभुसिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

बीदासर. कस्बे के वार्ड 24 स्थित शिव कॉलोनी में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन की आधारशिला समारोह पूर्वक शनिवार को क्षेत्रिय विधायक खेमाराम मेघवाल, पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी व थानाधिकारी प्रहलाद राय ने पं. नरपत शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर रखी। समारोह में एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह, पवन मोसलपुरिया, राजेश लोहिया ने भी विचार व्यक्त किए। विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार अोमप्रकाश वर्मा, पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष संचियालाल बैद, नेमाराम जाखड़ थे। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी भगवान सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री अंतिमा राठौड़, नगर अध्यक्ष शांति देवी बैंगानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मेघराज गुंसाईवाल सहित अनेक नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

तारानगर. अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई रैली।

तारानगर, बीदासर, सादुलपुर, सुजानगढ़ व सालासर में अंबेडकर की जयंती मनाई गई

तारानगर | कस्बे में डॉ. बीआर अंबेडकर युवा दल की ओर से अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर युवा दल की ओर से महावीर जैन सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक बाइक रैली निकाली। रैली सीनियर स्कूल के पीछे ईदगाह मैदान में पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. प्रताप मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि पंस प्रधान जयसिंह मेघवाल थे। कार्यक्रम को हुकमीचंद परिहार, राजेंद्र जोईया, ओमप्रकाश ग्रोवर, दानाराम मेघवाल, डॉ. निर्जन चिरानिया, एम.पी. काला, भगवती वर्मा, धनपत मेघवाल सहित ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संकल्प दिलाया गया। इधर, विधायक जयनारायण पूनिया, पूर्व विधायक डॉ. चंद्रशेखर बैद, कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया, उमाशंकर शर्मा, भाजपा के राकेश जांगिड़, मो. अयुब पटवा सहित विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं की ओर से सर्किल पर पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसी प्रकार मॉडर्न स्कूल में सामाजिक समरसता मंच की ओर से डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जुगलकिशोर चाचाण ने की।

बीदासर | डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान मंे अंबेडकर की जंयती पालिका पार्क में एसबीआई के शाखा प्रंबधक प्रेमसिंह की अध्यक्षता मेंे समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी व विशिष्ट अतिथि मेघराज गुसाईवाल संगीता लोहिया, मोहन लाल ठेकेदार, पुसाराम चौहान थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से राजेश लोहिया, हड़मान मल रेगर ने किया। मुख्य वक्ता पवन मोसलपुरीया, शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, थानाधिकारी प्रहलाद राय, हेमाराम मेघवाल मौजूद थे।

सादुलपुर | बसपा कार्यालय में विधानसभा प्रभारी राजकुमार मेघवाल की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम हुए। इस मौके पर तहसील सचिव महावीर बिराण, पूर्व अध्यक्ष आशीष मेघवाल, विक्रम मेहरा ने जयंती मनाई। इसी प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में कार्यालय में जयंती मनाई गई। इस मौके पर पार्षद लाल मोहम्मद लक्की, करतार टांडी, हाजी अलीशेर अन्य कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। पालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, डॉ. रामकुमार घोटड़, एडवोकेट गिरधारीलाल रेगर, महावीर सिंघल आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। खेमाणा गांव में जयंती मनाई गई। अध्यक्ष संदीप जोईया, सुनील, संजय, सोनू को नमन किया।

सुजानगढ़ | डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की ओर से अंबेडकर जयंती समारोह एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया की अध्यक्षता में मनाई। पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मा. भंवरलाल मेघवाल, विधायक खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, उपसभापति बाबूलाल कुलदीप, समिति के अध्यक्ष सूरजाराम डाबरिया, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, सभापति सिकंदरअली खिलजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन संजय आर्य व श्यामलाल गोयल ने किया। कार्यक्रम में मंच पर प्रधान गणेश ढाका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, गोशाला अध्यक्ष माणकचंद सराफ, बीसीएमओ डाॅ. बीएल ने अतिथियों का स्वागत किया।

सालासर | आंबेडकर जयंती ग्राम पंचायत भवन में भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में मनाई गई। इसी क्रम में मुरडाकिया ग्राम पंचायत में सरपंच करणाराम मेघवाल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

बीदासर. भवन का शिलान्यास करत क्षेत्रीय विधायक मेघवाल।

सिरसला में पहली बार मनाई गई जयंती।

सुजानगढ़. भाटी के भाषण के बाद विरोध करती भीमसेना।

तारानगर. अम्बेडकर भवन की आधारशीला रखते विधायक व अतिथि।

सिरसला में पहली बार मनाई जयंती गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प

सिरसला. गांव की धर्मशाला में पहली बार अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता महावीरप्रसाद धानिया ने की। मुख्यअतिथि ओमप्रकाश भाकर थे। विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद सिंहमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। गुलाबराम गोठवाल, छोटूराम मौजूद थे।

साहवा. आंगनबाड़ी केंद्र 8 में मनाई अंबेडकर जयंती।

छह लाख से पड़िहारा में भवन बनाने की घोषणा

पड़िहारा | सर्वसमाज की ओर से नायकों की गोगामेड़ी के पास अंबेडकर जयंती मनाई गई। देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजू पारीक, तहसीलदार गोकुलदान, नायब तहसीलदार मुकनसिंह शेखावत, सुगनचंद मंडार, सीआई राणीदान थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच जगजीतसिंह राठौड़ ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने नायकों के मौहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने की बात मंत्री के समक्ष रखी, जिस पर रिणवा ने करीब छह लाख रुपए की लागत से अंबेडकर सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की घोषणा की। संचालन अरविंद सोनी ने किया। इसीक्रम में भीमराव अंबेडकर जयंती पर कस्बे में रैली निकाली, जो मेघवाल मौहल्ले से शुरू हुई तथा गांधी चौक मुख्य मार्ग से होती हुई सभा स्थल पर पहुंची। रैली में पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, फकीरचंद, गुलाब सांसी, कविता सांसी, नारायण बरोड़, अहमद काजी, हर्षवर्द्धन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

साहवा | सीएचसी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या आठ में सरपंच ममता सिहाग कि अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि बीसीएमओ डाॅ.अखिलेश शर्मा थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनलता सिहाग ने अतिथियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...