प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया
सादुलपुर | चैलानाबास गांव के राउप्रावि में हुए सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। हनुमान सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपी एसएसए रामचंद्र सिंह राठौड़ थे। समारोह में अतिथियों ने सत्र 2016-17 में कक्षा 8 के छात्र नरेश कुमार पुत्र रामनिवास व छात्रा राजबाला पुत्री धर्मपाल, रिचा कुमारी पुत्री धर्मवीर के राज्य स्तरीय लेपटॉप मैरिट में स्थान प्राप्त करने पर उनका माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।