पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाते दो गिरफ्तार, 12 मोबाइल सहित लाखों के हिसाब की डायरी मिली

आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाते दो गिरफ्तार, 12 मोबाइल सहित लाखों के हिसाब की डायरी मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | खेतड़ी नगर/झुंझुनूं

खेतड़ी नगर थाना इलाके में सिंघाना सर्किल में एक होटल में आईपीएल टी-20 मैच पर सट्टा लगाते दो बुकियों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। ये किंग्स इलेवन पंजाब व रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उनके पास से लाखों रुपए के सट्टे के हिसाब की डायरी, नौ हजार रुपए नकद, 12 मोबाइल, एक एलईडी, सैटटॉप बॉक्स जब्त किया गया। आरोपी हरियाणा से सिंघाना आकर एक होटल में सट्टेबाजी कर रहे थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक सप्ताह से हरियाणा और राजस्थान में बैठे लोगों से सट्टेबाजी कर रहे थे।

डीएसपी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिंघाना सर्किल पर एक होटल में आईपीएल टी-20 क्रिकेट पर सट्टा लगाया जा रहा है। थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। एएसआई वीरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, एचसी राकेश कुमार ने सिंघाना सर्किल स्थित सैनी होटल पर दबिश दी। होटल की तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 110 में चंदेनी थाना बाढड़ा हरियाणा निवासी मुकेश कुमार व सुनील कुमार जाट सट्टा लगा रहे थे। दोनों आरोपी हरियाणा के हैं, लेकिन सट्टा लगाने के लिए उन्होंने सिंघाना को चुना। पुलिस के अनुसार सटोरियों ने हरियाणा में पकड़ जाने के डर से सिंघाना को चुना। आईपीएल टी-20 के इस सीजन में सट्टेबाजों के खिलाफ जिले में यह पहली कार्रवाई है। जिले में किक्रेट मैचों पर सट्टे की खबरें आ रही हैं, लेकिन पुलिस ने सिंघाना सर्किल पर यह कार्रवाई की।

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी।

खबरें और भी हैं...