पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बिशनपुरा में वारंट तालीम कराने गए अमीन के साथ मारपीट, वारंट फाड़ा

बिशनपुरा में वारंट तालीम कराने गए अमीन के साथ मारपीट, वारंट फाड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना | वारंट तामील कराने गए कोर्ट के अमीन के साथ बिशनपुरा गांव में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। जिला एवं सेशन न्यायालय के अमीन बनवारी लाल कुमावत ने रिपोर्ट दी कि वह इंडसइंड बैंक वर्सेज रुकेश कुमार मामले में वारंट तामील कराने बिशनपुरा गया था। रुकेश घर पर नहीं था। उसकी मां व प|ी थी। जिनको वारंट पढ़कर सुना रहा था। इसी दौरान उन्होंने फोन करके रुकेश को बुला लिया। रुकेश एवं चार-पांच अन्य दो गाड़ियों में आए और वारंट फाड़ दिया। धक्का मुक्की की। जान से मारने की धमकी दी।

खबरें और भी हैं...