सांवलियाजी मेला आज से, भंडार खुलेगा
सांवलियाजी| कृष्णधाम सांवलियाजी का मासिक मेला रविवार से शुरू होगा। रविवार को राजभोग आरती के बाद मंदिर अधिकारियों की उपस्थिति में सांवलियाजी का भंडार खोला जाएगा। मेले के दूसरे दिन सोमवार शाम को देवकी सदन धर्मशाला में ब्रह्मभोज होगा। रात में मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। दोनों ही दिन पुजारी द्वारा भगवान का विशेष श्रंगार किया जाएगा। शनिवार को ओसरा पुजारी भैरू दास ने भगवान सांवलियाजी को गंगाजल से स्नान करवा विशेष श्रंगार करवाया।