पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन 30 कलाकार उकेरेंगे भगवान शिव की मुद्राएं

3 दिन 30 कलाकार उकेरेंगे भगवान शिव की मुद्राएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

भगवान भोलेनाथ की विभिन्न मुद्राओं में कैनवास पर उकेरी छवि तस्वीरों में सजकर शहर सहित निंबाहेड़ा के माहेश्वरी समाज के भवनों में सजेगी। समाज को कला से जोड़ने का अनूठा उदाहरण विश्व कला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सांवलियाजी विश्रांति गृह के सभागार में देखने को मिला। चित्तौड़गढ़ आर्ट सोसायटी व दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन, जिला माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भगवान शिव पर तीन दिवसीय आर्ट फेस्टीवल का उद‌्घाटन हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रमसा सुरेशचंद्र थे। उपप्रधान सीपी नामधराणी, भाजपा नगर महामंत्री अनिल इनाणी, भरत लढा, विशाल सोनी, ललित शारदा, अखिलेश भराडिया, शैलेंद्र झंवर, पंकज मंडोवरा, नानालाल भूतड़ा, सीए अर्जुन मूंदड़ा अतिथि के रुप में मंचासीन थे। स्वागत आर्ट सोसायटी के मुकेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक चित्रा बांगड़, राहुल यादव, नरोत्तम हेड़ा आदि ने किया। स्वागत उदबोधन में सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि गत चार साल में आठ कला महोत्सव आयोजित हुए हैं। पहली बार कला के माध्यम से समाज का जुड़ाव कैसे हो सकता है। इसका प्रयोग किया है। जिसमें माहेश्वरी समाज का योगदान समाज का कला के लिए आगे आना नवाचार साबित हुआ है।

तीन दिवसीय शिव कला आर्ट फेस्टिवल शुरू, देशभर से कलाकार पहुंचे

श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह में शिव आर्ट कला कैंप में कैनवास पर चित्र बनाते अतिथि।

देशभर से 30 कलाकार पहुंचे...तीन दिवसीय आर्ट फेस्टीवल में मेरठ, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोरखपुर, दिल्ली, बड़ोदा, गुजरात, जोधपुर, अजमेर, कुचामन सिटी, बांसवाड़ा, उदयपुर, बूंदी,भीलवाड़ा,जयपुर आदि जगहों से कलाकार चित्तौड़ पहुंचे।

खबरें और भी हैं...