दो पक्षों में झगड़ा, लाठी फरसे चले, मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | राजाखेड़ा
थाना क्षेत्र के ग्राम शाला नाहिला में विद्युत पोल को लेकर दो पक्षों में झगड़ा जो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे बरसे। राजाखेड़ा थाने पर दी तहरीर में साला निवासी विजेंद्र पुत्र कैलाशी गोस्वामी ने बताया के कल शाम करीब 8 बजे उसका भाई राकेश अपने खेतों पर गया हुआ था।
जहां मौका पाकर सरनाम सिंह महाराज सिंह, उत्तराखंड, मोतीराम, राजू, सिद्धार्थ सिंह, निरंजन निवासी नायला एक राय होकर मेरे भाई राकेश पर खेत में गिराकर हमला कर दिया। मेरे परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उन लोगों ने हमारे साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें ब्रह्मपुरी हरिओम राहुल के शरीर में बहुत ही गंभीर चोटें आई है। ब्रह्मपुरी की जेब में रखे 1000 रुपए राकेश की जेब में रखे 5000 रुपए भी छीन ले गए। इसके बाद फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए यह लोग अपने घर की ओर चले गए।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए महाराज सिंह ने बताया के रात्रि 8रू30 बजे की घटना है तूफान आने से लाइट के पोल टूट गए थे जो अपने बिजली विभाग द्वारा लगाए जाने पर पड़ोसी के कुछ व्यक्ति राकेश पप्पू हेमंत सुरेश हरि ओम ब्रह्मपुरी योगेश भेजो निवासी साला ने एक राय होकर हमारे घर पर घुसकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर राकेश ने लाठी परसों से हमला कर दिया जिसमे निरंजनएविजयसिहंए विनीत को गम्भीर रुप से घायल कर दिया।पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।