पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • असनावर अस्पताल में पशु डॉक्टर के देरी से आने से ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन

असनावर अस्पताल में पशु डॉक्टर के देरी से आने से ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असनावर. पशु अस्पताल में डॉक्टर के समय पर नहीं आने पर सोमवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज|असनावर

पशु अस्पताल में डॉक्टर के समय पर नहीं आने से किसानों को परेशानी होती है। चिकित्सक के देरी से आने से पशुओं को इलाज के लिए लाए किसानों को परेशानी होती है। ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

सोमवार को ग्रामीण भारत अग्रवाल अपने गाय के बछड़े को इलाज के लिए यहां लाया,लेकिन चिकित्सक के नहीं होने से उसे परेशान होना पड़ा। उसने बताया कि दो बार पहले भी दो बार पहले भी बछड़े को इलाज के लिए लाया था,लेकिन इलाज नहीं मिलने से बछड़ा मर गया। चिकित्सक के देरी से आने को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके बारे में एसडीएम मनीषा तिवारी को भी अवगत कराया। ग्रामीण भारत अग्रवाल, भोजराज भील, पूरीलाल भील, अनिल लाल भील, पवन लववंशी, रामावतार भील, प्रकाश लववंशी, गुलाबचंद लववंशी मौजूद रहे। पशु चिकित्सक गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कार्य होने से कभी-कभी देरी हो जाती है। सोमवार को गोशाला में गाय के इलाज के लिए गया था। इस कारण से आने में देरी हो गई।

खबरें और भी हैं...