संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत धारदार हथियार के निशान मिले
मनोहरथाना|अकलेरा नगर में रविवार देर शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया की भाइयों की सूचना देने पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो राकेश भील मृत मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान थे, खून फैला हुआ था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि एक दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। शव तब से उसी हालत में पड़ा हुआ था। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राकेश ज्यादा शराब पीने का आदि था। जिसके चलते उसकी प|ी कुछ दिन पहले उसे छोड़कर अपने चली गई थी। तब से वह अकेला ही कमरे में रहता था। पुलिस ने संदिग्ध हालत में मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।