पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जिला परिषद सीईओ मनोहरथाना बीडीओ व अकलेरा को स्वच्छता चैम्पियन पुरस्कार

जिला परिषद सीईओ मनोहरथाना बीडीओ व अकलेरा को स्वच्छता चैम्पियन पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आमजन को शौचालय निर्माण और उनके उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा अपने क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिला परिषद झालावाड़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल मीणा, विकास अधिकारी मनोहरथाना कैलाश चन्द मीणा व बीडीओ अकलेरा रामनिवास का स्वच्छता चैम्पियन के रूप में चयन किया गया है। जिले के तीनों अधिकारियों को स्वच्छ भारत पर्व, 18 अप्रैल को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार समारोह में स्वच्छता चैम्पियन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...