पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसएनएल की केबल कटी, सेवा प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर. झालावाड़ मार्ग पर पेयजल की पाइप लाइन ठीक करते समय जेसीबी से टेलीफोन केबल कट जाने से 24 घंटे बीएसएनएल इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। इससे मिनी सचिवालय व न्यायालय में कार्य प्रभावित रहा। झालावाड़ मार्ग पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर पाइप डालने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खोदते समय 50 पेयर की टेलीफोन केबल कट गई। इससे इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। जेटीओ परमानन्द यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा सड़क पर पाइप लाइन डालते समय जेसीबी मशीन के केबल कटने से इंटरनेट सेवा प्रभावित रही।

खबरें और भी हैं...