पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौतमेश्वर मेले की तैयारी बैठक हुई, जनजाति विभाग से मेले के लिए 5 लाख का बजट पास

गौतमेश्वर मेले की तैयारी बैठक हुई, जनजाति विभाग से मेले के लिए 5 लाख का बजट पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के अरनोद उपखंड के गौतमेश्वर महादेव मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को अधिकारियों और मंदिर पुजारियों की बैठक हुई। इसमें गौतमेश्वर महादेव की अमीन कचहरी में अधिकारियों, सरपंच और पुजारियों की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई। बैठक में मेले की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता एसडीएम और मेला अधिकारी डॉ. कुलराज मीना ने की।

तहसीलदार नानालाल मेघवाल, बीडीओ फिरोज खान, अरनोद सीआई हजारीलाल, जलदाय विभाग अभियंता इकबाल अहमद अंसारी, विद्युत निगम से जेईएन प्रवीण कुमार, पीड्ब्ल्यूडी से जेईएन सुरेश मीणा बैठक में शामिल हुए। बैठक में सरपंच जमना मीणा ने कई नए प्रस्ताव रखे और बताया कि इस वर्ष पूरे मेले प्रांगण में सभी जगह लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सार्वजनिक लोक निमार्ण विभाग को उपखंड अधिकारी ने गौतमेश्वर मेले तक पहुंचने वाली सभी सड़कों पर पेंचवर्क करने और आस-पास एरिया में गौतमेश्वर पहुंचने वाले मार्ग पर साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग को व्यवस्था सौंपी गई। मेले में चिह्नित जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव लिया गया। इस बार ओवरलोड वाहनों पर पूर्णरूप से और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मेले में प्रतिबंध रहेगा। स्वच्छता रखने और पानी के व्यवस्था के लिए लालगढ़ पंचायत को विशेष निर्देश दिए गए। जलदाय विभाग को मेला क्षेत्र में आने वाले सभी हैंडपंप मरम्मत और कुओं का शुद्धि करण करने, सैंपल टेस्ट करने के निर्देश दिए। मेले में आने वाले सभी दुकानदारों को अपना परिचय पत्र साथ लाने और मेले में शुद्ध वस्तुओं का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। मेले से पहले दुकानों की जगह अधिग्रहित जगह को 14 मई से पूर्व मुक्त कराकर नक्शेनुसार दुकानें आवंटित की जाएगी। लालगढ़ ग्राम पंचायत को मेला परिसर की पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए गए। मेले में जनजाति विभाग से 5 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक, खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सरपंच जमना मीणा, सचिव नारायण मोग्या, वन विभाग, पटवारी नीलेश वैरागी मौजूद थे। बैठक में अमीनात कचहरी के सहायक और मंदिर के चौकीदार की सेलेरी बढ़ाई गई। मेले के सफल आयोजन के लिए उपखंड अधिकारी ने पंचायत के कर्मियों और गौतमेश्वर वासियों से अपील की।

अरनोद. गौतमेश्वर मेले को लेकर आयोजित बैठक में शामिल अधिकारी और पूजारी।

खबरें और भी हैं...