पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण के बाद अधिकारी कमियां दूर करने पहुंचे बालिका छात्रावास

निरीक्षण के बाद अधिकारी कमियां दूर करने पहुंचे बालिका छात्रावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

जिले की बाल कल्याण समिति द्वारा रविवार को जिले के तीन बालिका छात्रावासों में निरीक्षण करने के बाद अगले दिन अधिकारी वहां की कमियां दूर करने पहुंचे।

समिति टीम के निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने की खबर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुशीला लढा व सदस्यों ने कपासन तहसील के पीपलखेड़ा में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया कि 100 बालिकाओं के मुकाबले केवल 70 ही पलंग ही है। कपासन व भूपालसागर के मां शारदे आवासीय छात्रावासों में भी कमियां पाई गई थी। छात्रावासों में अध्यक्ष डा. सुशीला लढा ने बालिकाओं से चर्चा में गुड टच व बेड टच के बारे में समझाते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं। सदस्य अरविंद पुरोहित व एडवोकेट कालूलाल सुथार मौजूद थे। इधर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अध्यापकों के इंटरव्यू हो गए है। शीघ्र कमी वाली जगह नियुक्ति होगी। बीईईओ से कहा गया कि पीपलखेड़ी छात्रावास में कमियों को दूर करने की कार्रवाई कर रिपोर्ट करे। भूपालसागर छात्रावास की इंचार्ज चंदनबाला पारीक ने बताया कि सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एईएन ने पहुंच कर पानी की निकासी समस्या का मुआयना किया।

खबरें और भी हैं...