गोठड़ा में नरसी भक्त व नानी बाई की झांकी सजाई, कथा का समापन
खेतड़ी नगर| गोठड़ा के वार्ड नंबर 12 में सीताराम टेलर के आवास पर नानी बाई को मायरो कथा का समापन हुआ। खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। कथावाचक ने भगवान नारायण के आशीर्वाद से नरसी द्वारा भरे गए मायरे का वर्णन किया। प्रधान व अशोक स्वामी ने मायरा भरा। नरसी भक्त व नानी बाई की झांकी सजाई। इस दौरान धर्मा पहलवान, बबलू सरपंच, सीताराम टेलर, अशोक स्वामी, महेश कुमार, घनश्याम स्वामी आदि मौजूद थे।
गुढ़ागौड़जी | अक्षया तृतीया को अनोखला जोहड़ तन टीटनवाड़ में स्थित बद्रीनाथ धाम पर बुधवार को मेला भरेगा। ग्रामीणों की ओर से मेले पर भंडारे का आयोजन होगा एवं मंगलवार रात सत्संग होगा।