बगड़ | लांबा में मंड्रेला रोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल को भजन संध्या होगी। मंदिर ट्रस्टी भरतसिंह शेखावत ने बताया कि बुधवार सुबह हवन में आहुतियां दी जाएंगी। महाआरती के बाद सवा 11 बजे सवामणी होगी।