कैलाश खेतड़ी आगार इकाई के संरक्षक और कृष्ण अध्यक्ष बने
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेतड़ी में राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक की खेतड़ी आगार की इकाई का गठन किया गया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी की देखरेख में चुनाव हुए। इंटक के प्रदेश महामंत्री देवकरण चौधरी, कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश कुमार सैनी, सीकर संभाग सचिव रणजीतसिंह तंवर विशिष्ट अतिथि। राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक खेतड़ी आगार इकाई का कैलाश राणा को संरक्षक, कृष्णकुमार को अध्यक्ष, भोमाराम अवाना को कार्यकारी अध्यक्ष, राजवीर दायमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल चाहर को उपाध्यक्ष, कुलदीप शर्मा को सचिव, फूलचंद गुर्जर को सहसचिव, पूरणमल बुडानिया को कोषाध्यक्ष, मदनलाल यादव को संगठन प्रभार मंत्री, सुनील यादव को सलाहकार एवं 12 जनों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक महासचिव केशवप्रसाद शर्मा, हनुमानसिंह, हरफूलसिंह भींचर, हरलाल यादव, बनवारीलाल रुलाणिया मौजूद रहे।
नवनियुक्त कार्यकारिणी।