पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गोरियां के ग्रामीणों ने अवैध ठेका हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया

गोरियां के ग्रामीणों ने अवैध ठेका हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | ग्राम पंचायत इंद्रपुरा के गोरियां गांव में अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि गांव में अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान के खिलाफ बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जहां शराब की दुकान स्थित है वहां से स्कूली बच्चे और ग्रामीण महिलाएं गुजरती है जिससे उनको परेशानी होती है। ज्ञापन देने वालों में संतुराम, बाबूलाल, फूलचंद, बब्लूराम, सीताराम, पूर्णमल, नरेंद्रसिंह, राकेशकुमार आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...