मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट
सैंपऊ। गांव कोढ़पुरा में चचेरे भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष की 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। घायल पक्ष के ज्ञानी राम बघेला ने बताया कि उसके चचेरे भाई छितरिया बघेला के परिवार द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला बोल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दगी गई। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ज्ञानीराम पुत्र दाताराम बघेल ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाइयों से गांव में पुराना मकान खरीदा था। जिसका लेन-देन वह बरसों पहले कर चुका है। उसी मकान पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। छतरिया बगैरा पक्ष के लोगों ने एक राय होकर मारपीट कर दी। जिसमें ज्ञानी सहित उनकी प|ी अनीता तथा पुत्र वधू राजन देवी व प्रेमवती भी चोटिल हुई हैं। घायल ज्ञानी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है तथा प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।