सेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा समाजबंधुओं में छाया रहा उल्लास
झालरापाटन. सेन समाज की ओर से शुक्रवार को कस्बे में निकाली शोभायात्रा में आगे चलते समाज के पुरुष।
भास्कर न्यूज |झालरापाटन
सेन जयंती के अवसर पर सेन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। नगर के गुर्जर मोहल्ला में सेन समाज के मंदिर से सेन महाराज की मूर्ति रथ में विराजमान कर बैंडबाजा ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जो शहर के मुख्य मार्ग सूर्य मंदिर, चोपड़ा बाजार, पीपली बाजार होते हुए द्वारकाधीश प्रांगण पहुंची। जहां समाज के लोगों ने कलश अभिषेक की बोली लगाई।
समाज ने गोमती सागर तालाब की आरती पूजन कर कलश भरे। भजनों के साथ शोभायात्रा वापस पीपली बाजार, नगर पालिका, सेठों का चौराहा होते हुए सेन समाज मंदिर पहुंची। समाज के लोगों ने महा आरती कर भोजन प्रसादी ली। सूर्य मंदिर पर जगदीश सेन, महेश सेन ने अल्पाहार पुष्प वर्षा की। चोपड़ा बाजार पर नवयुवक मंडल द्वारा पुष्प वर्षा व अल्पाहार दिया गया। सेन समाज अध्यक्ष राधेश्याम गहलोत, अमित सेन, गणपत लाल, रामभरोस सेन, गंगाराम, मांगीलाल, अभय, कमलेश सेन, नाथू लाल सेन, राजेश परिहार, महेश परिहार, प्रमोद चौहान ने भाग लिया।
पिड़ावा. सेन समाज मंदिर में सेन समाज के तत्वावधान में सेन महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सेन समाज अध्यक्ष कमल कुमार सेन ने बताया कि इस अवसर पर सेन महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई। महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर बद्रीलाल सेन, बगदीराम, भगवतीप्रसाद, गोपाल, विशाल गौरीशंकर, नाथूलाल सेन, संतोष सेन, सत्यनारायण, कमलेश, कालूराम, संजय, शंकर, गोवर्धन, आनन्द सेन आदि समाजबंधु मौजूद रहे।
सेन महाराज का जन्मोत्सव मनाया, शोभायात्रा निकाली
मनोहरथाना. सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेन समाज के मंदिर पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। समाज के चन्द्र शेखर चौहान, अत्री चौहान, विजय सेन ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे में सेन महाराज की 718 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में कलश यात्रा, सेन महाराज की शोभायात्रा सेन मंदिर से निकाली गई। कालिंदी तट हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। महाआरती के साथ महाप्रसादी व सामूहिक भोज का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर समाज के युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मंदिर पर समाज के लोगों ने विचार विमर्श किया।
मनोहरथाना. सेन जयंती पर सेन समाज ने निकाली शोभायात्रा।