खींची पर हमले के दोनों आरोपी रिमांड पर
खेतड़ी नगर | जसरापुर के पूर्व सरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदार खींची पर जानलेवा हमला करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया केदार खींची पर जानलेवा हमले के आरोपी सादा की ढाणी नांगल चौधरी निवासी पुष्कर गुर्जर व बंधा की ढाणी तन पपुरना निवासी धनपत सिंह उर्फ सोनू राजपूत को को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपियों की निशान देही पर बोलेरो पहले ही जब्त कर ली थी।