पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कुल के छींटे की रस्म हुई, चादर शरीफ का जुलूस निकाला

कुल के छींटे की रस्म हुई, चादर शरीफ का जुलूस निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चिड़ावा

नरहड़ में सूफी संत हज़रत शकरबार शाह का 749वा उर्स शुक्रवार को पूरे परवान पर रहा। उर्स के दूसरे दिन दरगाह खादिम हाजी अजीज खां-अमजद पठान परिवार की ओर से चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। शाही लवाजमे के साथ पठान गेस्ट हाउस से निकले जुलूस की शानो-शौकत देखने लायक थी। जुलूस में बैंड और बीन की धुन पर ऊंट-घोड़ी का डांस, मस्त कलंदरों के करतब देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे पहले गेस्ट हाउस में हुए कव्वाली मुकाबले में सलीम राजा अनीश साबरी सहित अन्य कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों से खूब दाद बटोरी। दरगाह के आस्थाना चौक में खादिमों की मौजूदगी फातिहाख्वानी की रस्म अदायगी हुई। इसमें जायरीनों की ओर से मेवों-मिष्ठानों के थाल सजाए गए। नरहड़ दरगाह में उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार शाम कुल के छीटों की रस्म हुई। छींटे लेने के लिए जायरीन दरग़ाह चौक में उमड़ पड़े। जायरीनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वक्फ बोर्ड निरीक्षक रतन लाल टेलर, मोहसीन गौड़, नेविस खान, फैजान खान, मैनेजर सिराज अली, सह मैनेजर कल्लू पीरजी, दरग़ाह खादिम-हिस्सेदार भागदौड़ करते नजर आए। इस दौरान एसडीएम देवयानी, तहसीलदार बृजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, पूर्व सरपंच सुभाष स्वामी, अल्प संख्यक आयोग सदस्य मुन्नवर खान, यूनुस चौबदार, अख्तर अली चौबदार भी मौजूद रहे। नरहड़ में तीन रोजा उर्स का समापन शनिवार सुबह होगा। धरसु वाले बाबा की अदालत (फातिहा) और कुल के छींटों से उर्स सम्पन्न होगा।

कव्वाली में कलाम पेश करते कव्वाल।

खबरें और भी हैं...