पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महारथ यात्रा कल आएगी, रोड शो भी होगा

महारथ यात्रा कल आएगी, रोड शो भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | भारत बचाओ महारथ यात्रा शहर में 15 अप्रैल को आएगी। रोड शो निकालकर हम दो हमारे दो, सबके दो का संदेश दिया जाएगा।

यह जानकारी यात्रा के सह संयोजक कर्नल यूबी सिंह व राष्ट्रीय समन्वयक विवेकानंद दीक्षित ने शुक्रवार शाम दी। यात्रा 18 मार्च को जम्मू से शुरू हुई। 70 दिवसीय यात्रा 21 राज्यों में 20 हजार किमी की दूरी तय करते हुए चित्तौड़ पहुंचेगी। विहिप के जिला मंत्री सुधीर भटनागर तथा बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश नाहटा ने बताया कि 15 को महारथ यात्रा का प्रवेश शाम छह बजे रेलवे स्टेशन से होगा। इसके बाद रोड शो होगा। जो सुभाष चौक पहुंचकर वाहन रैली में परिवर्तित होगी। सभा को संगठन अध्यक्ष सुरेश चव्हाण, यात्रा संयोजक जनरल एसपी सिन्हा, वीर चक्र प्राप्त कर्नल टीपी त्यागी, हिंदू भूषण श्याम महाराज, सांसद सीपी जोशी संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...