पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआईटी में फैलोशिप के ऑनलाइन आवेदन 15 तक

आईआईटी में फैलोशिप के ऑनलाइन आवेदन 15 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से आईआईटी हैदराबाद की ओर से एक साल का फैलोशिप प्रोग्राम कराया जा रहा है। इसमें स्टार्टअप शुरू करने का मौका भी युवाओं के पास रहेगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह की एप्लीकेशन फीस नहीं है। एक साल की फैलोशिप ट्रेनिंग के दौरान आइडेंटिटी, आइडिएट, इनवेंट और इम्प्लीमेंट पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मेडिकोज, इंजीनियर और डिजाइनर्स को साथ काम करने का मौका मिलेगा। सलेक्ट स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के दौरान 50 हजार रुपए हर महीने स्टायपेंड दिया जाएगा। इसके लिए 15 अप्रैल तक किए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...