पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्व कला दिवस: भगवान शिव पर देशभर के 30 कलाकार बनाएंगे चित्र

विश्व कला दिवस: भगवान शिव पर देशभर के 30 कलाकार बनाएंगे चित्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

कला संरक्षण व जाग रुकता के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ आर्ट सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय आठवां संस्करण विश्व कला दिवस पर शिव कला आर्ट कैंप 14 से 16 अप्रैल तक सांवलियाजी विश्रांति गृह में होगा। इसमें कई राज्यों के 30 कलाकार भाग लेंगे।

उदघाटन शनिवार सुबह 11 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अतिरिक्त निदेशक शिक्षा संकुल सुरेशचंद्र, डीएफओ वन्यजीव मुकेश सैनी, पंस के उपप्रधान सीपी नामधराणी, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, निंबाहेड़ा माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विशाल सोनी, तहसील अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, माहेश्वरी यूथ सोसायटी निंबाहेड़ा के अखिलेश भराडिया करेंगे। आर्ट सोसायटी सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन एवं जिला माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान से कला शिविर में शिव कला कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के 30 कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार शिरकत करेंगे। क्यूरेटर चित्रा बांगड़ के अनुसार इस पहल से कला का प्रचार-प्रसार होगा। कार्यक्रम के सह-संयोजक नरोत्तम हेड़ा ने बताया कि 30 कलाकार 3 दिन तक शिविर में शिव पर कलाकृतियां तैयार करेंगे। जिनकी प्रर्दशनी 16 अप्रैल को लगाई जाएगी।

शिव कला आर्ट कैंप आज से, कई राज्यों के 30 कलाकार लेंगे भाग

ये 30 कलाकार देंगे परफॉरमेंस...कार्यक्रम समन्यवक राहुल यादव के अनुसार उड़ीसा से प्रदीप्ता किशोरदास, मेरठ से डाॅ. प्रिंस राज, गुड़गांव से दीपक, गोरखपुर से सुष्मिता, शिप्रा, मुंबई से पल्लवी, बड़ौदा से अप्पला राजू, पीनल पांचाल, अजमेर से सचिन साखलकर, जोधपुर से जयराजसिंह राठौड़, रूपककुमार, बालोतरा बाड़मेर देबाबत्र डे, उदयपुर से डिंपल, राहुल माली, बांसवाड़ा से सुमन जोशी, बूंदी से सुनील जांगिड़, भीलवाड़ा से एसएन सोनी, महेश, बबिता के साथ ही चित्तौड़गढ़ आर्ट सोसायटी के लक्ष्मीनारायण वर्मा, दिलीप जोशी, प्रतिभा यादव, दीपिका शर्मा, गौरव शर्मा, यामिनी वर्मा, सत्येश, सुमित शर्मा भाग लेंगे। कार्यक्रम में शाम को आरोहण म्यूजिकल ग्रुप के आसिफ खान प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी हैं...