नवोदय परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कार्यालयों में पहुंचे
चित्तौड़गढ़ | जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2018 में कक्षा छह के लिए ब्लाॅक चित्तौड़गढ़ के प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र स्थानीय कार्यालय में प्राप्त हो चुके हैं। बीईईओ ने बताया कि ब्लाॅक के परीक्षार्थी जिन्होंने आवेदन पत्र ऑनलाइन व आॅफलाइन भरे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र 18 अप्रैल तक कार्यालय समय में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकेंगे।