पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना में इसी माह के अंतिम सप्ताह से लेंगे आवेदन

वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना में इसी माह के अंतिम सप्ताह से लेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

सरकार वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क तीर्थयात्रा योजना में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से आवेदन लेगी। इस बार तीर्थयात्रा अगस्त सितंबर माह में ही प्रारंभ कर दी जाएगी। देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठजनों को देश में 13 स्थानों की तीर्थयात्रा ट्रेन व विमान से करवाई जाती है। पूरे प्रदेश से 15 हजार लोग ट्रेन और 5 हजार वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज से यात्रा करते हैं। संभाग के आवेदन करने वालों में से चयनित को यात्रा करने का अवसर मिलता है। गौरतलब है कि वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना में प्रदेशभर से वरिष्ठजनों का लॉटरी के माध्यम से चयन होता हे।

खबरें और भी हैं...