विकास परिषद की बैठक में लिया जयंती मनाने का निर्णय
चित्तौड़गढ़| अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज विकास परिषद जिला शाखा की ओर से भी अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाल्मिकी समाज विकास परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश कोदली वाल्मिकी ने बताया कि समाज व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि संविधान में मिले अधिकारों के साथ किसी ने छेड़छाड़ की तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संरक्षक छगनलाल चांवला, राजेश लोठ, संतोष टांक, ने विचार रखे।