पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जयंती पर बाबा साहब को करेंगे नमन

आज जयंती पर बाबा साहब को करेंगे नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। डाॅ. बीआर आंबेडकर महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुबह साढ़े आठ बजे माल्यार्पण के साथ जयंती महोत्सव शुरू होगा। जिसमें सभी समाजों व संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। महोत्‍सव समिति के संयोजक सुरेश खोईवाल व कमल मीणा ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे किला रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आमसभा होगी। महिला एससी, एसटी मोर्चा भी प्रतिमा को पांच फीट की माला पहनाएगा। सामाजिक समरसता के तहत आंबेडकर की भूमिका को लेकर विचार विमर्श होगा। डगला का खेडा में भी राष्ट्रीय वंचित लोक मंच की ओर से विचार गोष्ठी होगी। ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश टांक ने दी। नगर परिषद परिसर में अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। आंबेडकर विचार संस्थान के संस्थापक छगनलाल चावला ने बताया कि हर ब्लाॅक व तहसील में कार्यक्रम होंगे। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किला रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत भी रहेंगे। ये जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने दी। प्रांतीय ऐरवाल महासभा संस्थान, राजस्थान जिला इकाई एवं उदयपुर संभाग के जिलों के सभी ऐरवाल अहिरवार समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को गंगरार स्थित शारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर मनाई जाएगी। गंगरार तहसील अध्यक्ष रामनारायण ऐरवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष, समस्त जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष होंगे।

खटीक समाज ने किया 72 यूनिट रक्तदान... नवयुवक मंडल खटीक समाज की ओर से बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खटीक समाज के युवाओं के अलावा महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कुल 72 यूनिट रक्तदान हुआ।

चित्तौड़गढ़ | डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। डाॅ. बीआर आंबेडकर महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुबह साढ़े आठ बजे माल्यार्पण के साथ जयंती महोत्सव शुरू होगा। जिसमें सभी समाजों व संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। महोत्‍सव समिति के संयोजक सुरेश खोईवाल व कमल मीणा ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे किला रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आमसभा होगी। महिला एससी, एसटी मोर्चा भी प्रतिमा को पांच फीट की माला पहनाएगा। सामाजिक समरसता के तहत आंबेडकर की भूमिका को लेकर विचार विमर्श होगा। डगला का खेडा में भी राष्ट्रीय वंचित लोक मंच की ओर से विचार गोष्ठी होगी। ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश टांक ने दी। नगर परिषद परिसर में अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। आंबेडकर विचार संस्थान के संस्थापक छगनलाल चावला ने बताया कि हर ब्लाॅक व तहसील में कार्यक्रम होंगे। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किला रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत भी रहेंगे। ये जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने दी। प्रांतीय ऐरवाल महासभा संस्थान, राजस्थान जिला इकाई एवं उदयपुर संभाग के जिलों के सभी ऐरवाल अहिरवार समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को गंगरार स्थित शारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर मनाई जाएगी। गंगरार तहसील अध्यक्ष रामनारायण ऐरवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष, समस्त जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष होंगे।

खबरें और भी हैं...