51 फीट ऊंचे भगवा ध्वज की स्थापना के साथ जयंती महोत्सव शुरू
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
परशुराम जयंती महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को परशुराम सर्किल पर 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज लगाकर की गई। महोत्सव के तहत शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकलेगी। इसमें 251 गांवों की प्रभातफेरियां भी शामिल होंगी।
समाजसेवी डाॅ. प्रहलादचंद्र शर्मा एवं शंभूलाल आमेटा ने बताया कि नगरपरिषद के पास परशुराम सर्किल पर पंडित राकेश शास्त्री व मनोज सुखवाल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के प्रतीक चिह्न मंगल फरसे एवं भगवा ध्वज की पूजा अर्चना की। नप सभापति सुशील शर्मा के आतिथ्य में 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज स्थापित किया गया। मेटाडोर लिफ्ट द्वारा मोहित गौड़ ने ध्वजा लगाई। सभापति शर्मा ने बताया कि परशुराम सर्किल पर भगवा ध्वजा नगर में सुख शांति का प्रतीक है। इस अवसर पर डाॅ. योगेश व्यास एवं ओमप्रकाश उपाध्याय, योगेश सारस्वत, श्याम रेडियो, कमलाशंकर मौड़ एवं कन्हैयालाल खंडेलवाल ने भगवान परशुराम के जीवन आदर्श बताए। सुरेंद्र गील, ओम शर्मा दुर्ग, योगेश शर्मा आरओ ने भगवान परशुराम ने स्वागत किया। पार्षद अशोक जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, गिरीश दीक्षित, गौरव त्यागी, महेंद्र जोशी, उमेश त्रिपाठी, लोकेश त्रिपाठी, शिव शर्मा, मनीष त्रिपाठी, विष्णु ओझा, बीएल ओझा, देवेंद्र शर्मा, श्याम शर्मा धनेत, मोहित तिवारी, राहुल दीक्षित, नरेशदत्त व्यास, रवि मेनारिया, उमेश पालीवाल, दर्शन चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, संदीप उपाध्याय, भरत शर्मा, सचिन त्रिपाठी, मोहित गौड़ सहित बडी संख्या में युवा उपस्थित थे। इससे पूर्व मंगल भगवा ध्वजा आरोहण के समय वंदना शर्मा रूंडेश्वर, आभा शर्मा, दीप्ति व्यास, सुनीता शर्मा, पायल शर्मा, शीला शर्मा, राजेश्वरी व्यास के नेतृत्व में मंगल गीत गाया गया। सक्रिय कार्यकर्ता रितिक ओझा का सकल ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत किया गया।
भगवा रक्षा दल पुष्प वर्षा करेगा... भगवा रक्षा दल जिला इकाई की बैठक श्रीचमत्कारी सांवलियाजी मंदिर पर में जिलाध्यक्ष सुनिल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिला उपाध्यक्ष श्रीदेव टहलयानी ने बताया कि शनिवार को परशुराम अवतरण दिवस पर भगवा रक्षा दल द्वारा पुष्प वर्षा कर विप्र समाज के लोगों एवं समस्त प्रभातफेरियों का स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने प्रदेश में परशुराम जयंती मनाने के निर्देश जारी किए। जिला कार्यकारिणी की गठित करने पर चर्चा की। विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विजय पुरोहित, सुरेश जोशी, गोपालचंद मौड़, राजेंद्र सोनी, अजय मौड़, दिनेश साहू मौजूद थे।
यह रहेगा अाकर्षण |कल विप्रजन भगवा साफे पहन कर परशुराम सर्किल से निकालेंगे वाहन रैली, परशुराम धाम में होगी धर्मसभा

भगवान परशुराम की जयंती के तहत 15 अप्रैल को शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद धर्मसभा होगी। संरक्षक मंडल के भगवानलाल तड़बा, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष भैरूलाल शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, सुखवाल समाज के जिलाध्यक्ष मनोज सुखवाल, दाधीच समाज के जिलाध्यक्ष रजनीश भट्ट, पालीवाल समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, मेनारिया समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज मेनारिया, गौड़ समाज से शेखर शर्मा, मोड़ समाज से दिनेश मौड़, सारस्वत समाज से योगेश सारस्वत, मोहन भट्ट ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर तीन बजे परशुराम सर्किल पर सभी ब्रह्मजन एकत्रित होंगे। वहां सभी के भगवा साफा बंधवाया जाएगा, विभिन्न झांकियां सजाई जाएगी। उसके पश्चात वाहन रैली के रूप में पूरे शहर में होते हुए परशुराम धाम पर पहुंचेंगे। परशुराम धाम पर सर्वप्रथम समाज की महिलाओं के निर्देशन में 1100 दीपों से भगवान परशुराम की छवि की आरती होगी। उसके पश्चात धर्मसभा होगी। जिसमें संतजन आशीर्वचन देंगे। समाज के भामाशाहों व प्रबुद्धजनों को संतों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। परशुराम धाम पर ही स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा। इधर आयोजन को लेकर जिले में तहसील व ग्राम पंचायत स्तर तक युवा व प्रबुद्धजनों का दल बनाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। समाजजनों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ ही भगवान परशुराम मन्दिर एवं छात्रावास निर्माण कराने का उद्देश्य भविष्य के लिए निर्धारित किया गया।
आज 251 प्रभात फेरियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा... इधर, श्यामलाल शर्मा विजयपुर एवं दीपक दाधीच ने बताया कि शनिवार सुबह जयंती महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकलेगी। 251 प्रभात फेरियों के साथ एवं समस्त विप्र समाज के सहयोग से शोभायात्रा गोरा-बादल स्टेडियम के उत्तरी द्वार से शुरू होगी, जो सब्जी मंडी मार्ग होते हुए गोल प्याऊ चौराहा से सुभाष चौक, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा से नगरपरिषद के पास परशुराम सर्किल पहुंचेगी। जहां धर्मसभा होगी। मेवाड़ महामंडेलश्वर चेतनदास महाराज, स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज, महंत श्री वैष्णवदास महाराज, महंत श्यामादास, मानस भारती अर्पणा नागदा आशीर्वचन देंगे। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, नप सभापति सुशील शर्मा, कपासन नपाध्यक्ष दिलीप व्यास, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, अभा मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, धर्मनारायण जोशी तथा केके शर्मा अतिथि होंगे। शोभायात्रा की जिम्मेदारी ओम शर्मा दुर्ग, पीनू मेनारिया, मनोज श्रोत्रिय, अमित त्रिपाठी, कृतज्ञ दशोरा, मोहित तिवारी आदि की रहेगी।