- Hindi News
- National
- लड़कों ने 5 लाख की लग्जरी कार चुराकर 45 हजार रुपए में बेच दी, खरीदार सहित दो गिरफ्तार, मास्टर माइंड अपचारी भी डिटेन
लड़कों ने 5 लाख की लग्जरी कार चुराकर 45 हजार रुपए में बेच दी, खरीदार सहित दो गिरफ्तार, मास्टर माइंड अपचारी भी डिटेन
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
बाइक हो या लग्जरी कार पलक झपकते ही चुरा लेना इनका काम है, और वो भी महज शौक-मौज के लिए। जो पूरा होते ही ये 5-7 लाख की कार को भी 45 हजार रुपए में बेच देते हैं। दो बदमाशों की इस जोड़ी में एक बाल अपचारी है, लेकिन वो ही मास्टर माइंड भी है। शहर की सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद इनके कब्जे से चोरी की कार व दो बाइक बरामद हो चुकी है।
सीआई भारतसिंह राठौड़ ने बताया कि चार अप्रैल को सेगवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संतोष कुमार पुत्र रामनारायण दशोरा ने घर के बाहर खड़ी आई-10 कार चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। इस पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, सिपाही पुष्पराजसिंह, रामावतार, पुष्पेंद्रसिंह व भूपेंद्रसिंह की विशेष टीम बनाई। मुखबिर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की गई। गुरुवार को ओछड़ी हाईवे पर बिना नंबर की बाइक पर दो लड़के नजर आए। पूछताछ के लिए थाने में लाने पर इनमें से एक ने अपना नाम कन्नौज हाल गायत्री मंदिर सेंती निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र राजेंद्र खटीक बताया। उसका साथी नाबालिग था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड से यह कार चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि गत 13 जनवरी को उदयपुर में हिरणमगरी सेक्टर पांच स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर से दो लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक और 13 सितंबर को गंगरार में आंबेडकर सर्किल से भी बाइक चुराई। राहुल की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद की।
पहले रैकी करते, चोरी के बाद कुछ समय शौक पूरा कर बेच देते
राहुल ने बताया कि वाहन चोरी में मास्टर माइंड उसका नाबालिग दोस्त है। दोनों वाहन चुराने से पहले गली-मोहल्लों में बाइक पर घूमकर रैकी करते हैं। फिर मास्टर चाबी से वाहन स्टार्ट करके ले जाते थे। नंबर प्लेट हटाकर कुछ समय तो खुद ही चलाते। बाद में सस्ती दर पर बेच देते। सेगवा हाउसिंग बोर्ड से चुराई आई-10 कार को भी मात्र 45 हजार रुपए में बेच दिया। जो रुपए आए, वे शौक-मौज व घूमने फिरने में उड़ा दिए। शोरूम से यह नई कार पांच से सात लाख रुपए में आती है।
खरीददार व एक आरोपी जेल में, किशोर को सुधार गृह भेजा...
आरोपियों ने चोरी की यह कार कुछ समय अपने पास रखने के बाद भादसोड़ा निवासी अर्जुनसिंह पुत्र पदमसिंह राजपूत को 45 हजार रुपए में बेच दी। पुलिस ने अर्जुनसिंह को भी गिरफ्तार कर कार बरामद की। शुक्रवार को अर्जुनसिंह व राहुल को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे किशोर सुधार गृह में भेजा गया।
शौक-मौज के लिए कच्ची बस्ती में अलग ले रखा कमरा...चोरी की बाइक खड़ा करने सहित नशा व पार्टी करने के लिए आरोपियों ने अलग से कमरा किराए पर ले रखा है। जहां इनके और दोस्त भी पार्टी में शामिल होते थे। कई बार ये प्रतापनगर क्षेत्र में तेज स्पीड से बाइक चलाते और स्टंट दिखाते हुए भी देखे गए। दूसरे शहर से बाइक चुरा कर भी चित्तौड़ ले आते और मौका देखकर उसे सस्ते दाम पर बेच देते। उदयपुर व गंगरार से चुराई बाइक भी बेचने की फिराक में थे कि इससे पहले पकड़े गए।
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
बाइक हो या लग्जरी कार पलक झपकते ही चुरा लेना इनका काम है, और वो भी महज शौक-मौज के लिए। जो पूरा होते ही ये 5-7 लाख की कार को भी 45 हजार रुपए में बेच देते हैं। दो बदमाशों की इस जोड़ी में एक बाल अपचारी है, लेकिन वो ही मास्टर माइंड भी है। शहर की सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद इनके कब्जे से चोरी की कार व दो बाइक बरामद हो चुकी है।
सीआई भारतसिंह राठौड़ ने बताया कि चार अप्रैल को सेगवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संतोष कुमार पुत्र रामनारायण दशोरा ने घर के बाहर खड़ी आई-10 कार चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। इस पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, सिपाही पुष्पराजसिंह, रामावतार, पुष्पेंद्रसिंह व भूपेंद्रसिंह की विशेष टीम बनाई। मुखबिर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की गई। गुरुवार को ओछड़ी हाईवे पर बिना नंबर की बाइक पर दो लड़के नजर आए। पूछताछ के लिए थाने में लाने पर इनमें से एक ने अपना नाम कन्नौज हाल गायत्री मंदिर सेंती निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र राजेंद्र खटीक बताया। उसका साथी नाबालिग था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड से यह कार चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि गत 13 जनवरी को उदयपुर में हिरणमगरी सेक्टर पांच स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर से दो लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक और 13 सितंबर को गंगरार में आंबेडकर सर्किल से भी बाइक चुराई। राहुल की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद की।
काफी समय से कर रहे चोरी, दोनों बाल अपचारी डिटेन भी हुए...
सीआई राठौड़ के अनुसार राहुल अब 18 साल का हुआ है, लेकिन अपने साथी के साथ मिलकर काफी समय से वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त है। बाल अपचारी के बतौर दोनों पहले भी बाइक चोरी में डिटेन हो चुके हैं।